काजल जाटव: बहुचर्चित फिल्म जिसमे केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय अभिनेता सुरेश गोपी मुख्य भूमिका में हैं, लंबे समय से चर्चा में जो पहले विवादों में घिरी हुई थी. आखिरकार आज 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नाम पहले ‘Janaaki’ रखा गया था जो कहानी की मुख्य पात्र से प्रेरित था लेकिन विवादों की वजह से इसका नाम बदलकर ‘Janki vs State of Kerala’ कर दिया गया है।

फिल्म क्यों थी चर्चा में?

सेंट्रल फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म का नाम बदलने के बाद इसे जानकी वी बनाम केरल के रूप में सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। पहले, CBFC ने फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई थी, क्योंकि उस वक्त यह ‘जानकी’ था, इसमें एक बलात्कार पीडिता को दिखाने के लिए जानकी का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बारे में चिंता थी कि ये नाम हिन्दू देवी सीता का भी प्रतीक है। बाद में, CBFC ने माना कि अगर फिल्म निर्माता कहानी में ‘जानकी वी’ या ‘वी जानकी’ जोड़ें जहाँ नायिका का पूरा नाम, ‘जानकी विद्याधरन’, लिखा जाएगा और फिल्म का कोई भी दृश्य जिसमें नाम का जिक्र हो, उसे म्यूट कर दें, तो ये फिल्म सर्टिफिकेट पाने के योग्य है।

कोर्ट ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, “जब फिल्म में देवी सीता या जानकी के नाम पर मुख्य किरदार का बलात्कार दिखाया जाता है, तो एक धार्मिक समुदाय से जुड़ा व्यक्ति उसकी मदद करता है। दूसरी तरफ, दूसरा धार्मिक समूह उससे सवाल-जवाब करता है, परेशान करने वाले सवाल पूछता है। ये पर्दे पर दिखाए गए धर्म का दोगलापन, सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने और धार्मिक समूहों के बीच तनाव को जन्म देने का काम कर सकता है।”

पिछले कुछ समय में, मलयालम सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्री के कलाकारों ने तिरुवनंतपुरम के चित्रांजलि स्टूडियो परिसर में खड़े होकर, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय के पास, एएमएमए (मलयालम मूवी एक्टर्स एसोसिएशन), प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और एफईएफकेए के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। 

यह मलयालम फिल्म के प्रसिद्ध निर्देशक और लेखक नारायणन की एक कानूनी ड्रामा फिल्म पर बात हो रही है, जिसे कॉस्मॉस एंटरटेनमेंट की कंपनी के द्वारा बनाया गया है। इस फिल्म को जे फणींद्र कुमार ने प्रोड्यूस किया है और सेथुरमन नायर कंकोल उसके सह-निर्माता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *