Ranu Yadav
16 जुलाई 2025 को दिल्ली से मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, गोवा के लिए उड़ान भरते समय उड़ान संख्या 6E 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान को डायवर्ट किया गया और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई में उतारा गया।” एयरबस ए320 नियो द्वारा संचालित इस विमान को रात 9.52 बजे आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इमरजेंसी लैंडिंग से पहले इंडिगो पायलट ने दिया था।’ PAN PAN PAN’ का मैसेज।
आइए जानते है क्या होता है ‘ PAN PAN PAN’ कॉल और ये कैसे अलग है MAY DAY कॉल से?
क्या है ‘PAN PAN PAN’ कॉल?
‘PAN PAN PAN ‘कॉल एक रेडियो इमरजेंसी कॉल है। जिसे किसी इमरजेंसी कंडीशन में ATC को मैसेज भेजा जाता है। यह एक इंटरनेशन इमरजेंसी मैसेज है। हालांकि इस मैसेज से यह पता चलता है कि स्थिति गंभीर है लेकिन ‘MAY DAY’ कॉल इतनी गंभीर नहीं है।
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट का एक इंजन जब हवा में फेल हो गया तो पायलट ने एटीसी को ‘पैन पैन पैन’ का मैसेज भेजा। यह कॉल ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना देती है फ्लाइट में किसी प्रकार की समस्या आ रही है। जिसके लिए उसको प्राथमिकता दी जाए उस समस्या से निपटने के लिए।
यह कॉल संकेत है किस भी गंभीर स्थिति का लेकिन स्थिति जानलेवा नहीं होती है। उदाहरण के लिए फ्लाइट में दो इंजन होता है उसमें से एक इंजन के फेल होने की आशंका जबकि दूसरा सही है।
यह कॉल यह सुनिश्चित करता है कि इस समस्या पर तत्काल रूप से ध्यान दिया जाए जैसे कि विमान की लैंडिंग को प्राथमिकता दी जाए,, इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाए और हवाई क्षेत्र को तत्काल रूप खाली कराया जाए।
‘MAY DAY’ कॉल कब करते है?
विमान के क्रैश होने से ठीक पहले ATC को ‘MAY DAY’ कॉल किया जाता है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संकटकालीन कॉल है। एविएशन की भाषा में, इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई विमान खतरे में हो। यह विमान के क्षेत्र में सबसे जरूरी संकटकालीन सिग्नल है। जब विमान में किसी गंभीर संकट हो और यात्रियों या क्रू की जान को खतरा होता है तब यह कॉल करते है। जैसे कि किसी विमान का इंजन फेल होना, प्लेन हाईजैक जैसी स्थिति और प्लेन में आग लगने जैसी स्थिति।
‘MAYDAY’ शब्द फ्रेंच शब्द ‘m’aider‘ से लिया गया है। इसका मतलब है ‘help me’ यानी ‘मुझे बचाओ’। MAYDAY कॉल आमतौर पर रेडियो के माध्यम से ATC या आसपास के अन्य विमानों को भेजा जाता है। इस सिग्नल का उपयोग तत्काल सहायता और प्राथमिकता प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इससे इमरजेंसी से निपटा जा सके और समय पर मदद मिल सके।
आखिर क्या हुआ था दिल्ली गोवा के इंडिगो फ्लाइट में?
एयरबस A320neo द्वारा चलने वाली फ्लाइट में लगभग 191 लोग बैठे थे। यह फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा एयरपोर्ट के किया उड़ान भरी थी, लेकिन बीच में ही इंजन में खराबी आने की वजह से इसे मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान रात के लगभग 9:52 बजे सुरक्षित उतर गया।
