Ranu Yadav: उत्तर प्रदेश के बरेली इंटर कॉलेज में एक टीचर के ऊपर इसलिए FIR दर्ज हो गया क्योंकि वह अपने कविता के माध्यम से कांवड़ यात्रा की लेकर टिप्पणी कर रहे थे। कुछ लोगों को इनकी ये कांवड़ की लेकर टिप्पणी करने वाली ये कविता पसंद नहीं आई जिसकी वजह से उन लोगों ने टीचर के ऊपर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। उनका कहना है कि टीचर इस कविता के माध्यम से हिंदुओं की आस्था के भावना को ठेस पहुंचाई है। उनकी इस कविता से माहौल खराब हो सकता है। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया।
कविता को गाने वाले टीचर का नाम रजनीश गंगवार है। दरअसल, टीचर रजनीश ने कॉलेज के एसेंबली हॉल में स्टूडेंट्स को यह कविता सुनाई जो इस प्रकार है,” कांवड़ लेने मत जाना,तुम ज्ञान का दीप जलाना, मानवता की सेवा करके, तुम सच्चे मानव बन जाना…”
हिन्दू संगठन के लोगों ने जताई थी आपत्ति
इस कविता के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिन्दू संगठन के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उनका कहना है कि जहां एक ओर सावन के महीने में कांवड़ यात्रियों ओर फूलों की वर्षा हो रही , वहीं दूसरी ओर टीचर इस तरह की कविता गाकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है। इस तरह के भड़काऊ चीजों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह वीडियो बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है।
