Ranu Yadav: सिंगर यासेर देसाई के खतरनाक स्टंट करने के के कारण मुंबई में हुआ शिकायत दर्ज!
दिलबरों जैसे गाने को गाने वाले सिंगर यासेर देसाई का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो बांद्रा-वर्ली सी लिंकब्रिज के ऊपर खड़े दिखे थे। सिंगर का लापरवाही भरा, खतरनाक और जानलेवा स्टंट देख कर हर कोई सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद यासेर देसाई के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज की गई।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया!
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने यासेर देसाई के खिलाफ BNS की धारा 285,281 और 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में सिंगर वर्ली सी लिंक की रेलिंग में खड़े नजर आ रहे हैं। वे पब्लिक सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यासिर ने अब तक मामले पर कोई रिएक्सन नहीं दिया है।

आय दिन ऐसे खतरनाक वीडियो वायरल हो रहे है!
कर्नाटक के मांड्या जिले में एक शख़्स फोटो खिंचवाते हुए कावेरी नदी में गिर गया।बताया जा रहा की मैसूरु निवासी महेश कावेरी नदी में बह गया।पिकनिक मनाने आए महेश का फोटो खिंचवाते हुए पैर फिसलने के वजह से वो कावेरी नदी में बह गया। घटना के बाद फायर और आपातकालीन विभाग की टीम ने खोज अभियान शुरू किया।

ऐसा ही एक मामला बौध जिले के तलुपाली गांव में कुछ नाबालिग रविवार की शाम 5 बजे एक खतरनाक रील बनाए थे। वीडियो में एक लड़का रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ और दूसरा वीडियो बना रहा है।पहले ट्रेन का इंतजार करता है और जब ट्रेन आ जाती है तो ट्रेन की पटरी पर सीधे लेट जाता है।
यह वीडियो वायरल होते हु स्थानीय लोगों में हड़कंप बच गया और ये मामला रेलवे पुलिस के पास पहुंचा,जिसकी तुंरत जांच शुरू की गई। और इन लड़कों को रेलवे ट्रैक पर खतरनाक वीडियो बनाने के लिए हिरासत में ले लिया।

आज कल सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग इस तरह दीवाने हो गए है कि लोगों को अपने जान का भी कोई परवाह नहीं है।वो बहुत ही आसानी से अपने जान को जोखिम में डाल देते हैl

थोड़े लाइक्स के लिए ज़िंदगी से खिलवाड़… सोचिए, ये कहां लेकर जाएगा?
सोशल मीडिया पर तारीफ मिल जाए इस भूख ने लोगों को अंधा बना दिया है। वो कुछ भी करके बस सोशल मीडिया पर ‘कूल’ दिखना चाहते हैं, चाहे उसकी कीमत जान ही क्यों ना हो। कंटेंट बनाने के चक्कर में जान जाने की कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं।
यह समय है जब माता-पिता और समाज मिलकर युवाओं के डिजिटल व्यवहार पर गंभीरता से ध्यान दें और उन्हें समझाएं कि सोशल मीडिया की इस दौड़ में कहीं वे अपनी जिंदगी को ही दांव पर न लगा दें। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि युवा ऑनलाइन लोकप्रियता के बजाय अपनी सुरक्षा और जीवन को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *