Ranu Yadav: सूरत से जयपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया था, फ्लाइट में सभी यात्री बैठ गए थे।तभी मधुमक्खियां फ्लाइट के लगेज वाले गेट पर आकर बैठ गई उनको भगाने के लिए पहले धुआं किया गया लेकिन धुआं से भी उनपर कोई असर नहीं पड़ा और वो गेट पर ही बैठी रहीं।
बता दे कि गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर सोमवार शाम को 4:20 मिनट पर इंडिगो की एक फ्लाइट 6ई-7267 जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी लेकिन तभी फ्लाइट पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। खास तौर पर विमान के लगेज रखने वाले दरवाजे की तरफ बैठी थी जिससे लगेज लोडिंग का काम रुक गया। उस समय विमान में सभी यात्री बैठ गए थे और विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। लेकिन मधुमक्खियों के हमले के कारण एयरपोर्ट स्टॉफ को लाइट रोकनी पड़ी ऐसे में फ्लाइट एक घंटा देरी से टेकऑफ कर पाई लेकिन इसी बीच मधुमक्खियों को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसके बाद तकरीब एक घंटे बाद फ्लाइट ने सुरक्षित रूप से टेकऑफ किया। सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक मधुमक्खियों को भागने के लिए पहले धुआं किया गया लेकिन इससे भी मधुमक्खी टस से मस नहीं हुई और वो गेट पर ही बैठी रहीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाया गया सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी की तेज बौछार कर मधुमक्खियों को भगाया।
तकरीबन एक घंटे के काफी मशक्कत के बाद मधुमक्खियों को लाइट से हटाया जा सका। इसके बाद शाम 5:26 बजे उड़ान भरी। इस दौरान फ्लाइट में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी उठनी पड़ी,लेकिन विभान के सुरक्षित रूप से फ्लाइट टेकऑफ़ करने के बाद उन्हे राहत की सांस मिली।
