अंजली मिश्रा: राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विस्तार देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने शहर के परिवहन नेटवर्क में 10 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की हैं। इन बसों के संचालन के साथ भोपाल में चलने वाली ई-बसों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। नई बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू किया गया है। इन नई सेवाओं में सबसे प्रमुख B-38 बैरागढ़–मंडीदीप रूट है। लगभग 33.6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के शुरू होने से शहर के पश्चिमी हिस्से को मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्र से सीधे जोड़ने की सुविधा मिलेगी। यह रूट बैरागढ़ ई-बस डिपो से शुरू होकर मंडीदीप स्थित HEG तक जाएगा।
प्रमुख रेलवे स्टेशन, मेट्रो और बाजारों से जुड़ेगा रूट
B-38 रूट में भोपाल के कई महत्वपूर्ण स्थानों को शामिल किया गया है। बसें बैरागढ़ मार्केट और लालघाटी से होते हुए कलेक्ट्रेट, नादरा बस स्टैंड, भोपाल रेलवे स्टेशन, जहांगीराबाद, पीएचQ, बिरला मंदिर और वल्लभ भवन तक जाएंगी। इसके बाद यह मार्ग DB मॉल, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज और ISBT से होकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगा।
आगे यह सेवा DRM मेट्रो स्टेशन, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, बागसेवनिया, आशिमा मॉल, RKDF, मिसरोद, 11 मील, इंडस टाउन और Dream City होते हुए मंडीदीप के HEG क्षेत्र तक जाएगी। इस तरह यह रूट शहर के कई प्रमुख व्यावसायिक, शैक्षणिक, रेलवे और मेट्रो केंद्रों को आपस में जोड़ता है।
यात्रियों को मिलेगी बेहतर
यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
नए रूट से भोपाल और मंडीदीप के बीच रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह सेवा उपयोगी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, नए रूट से लगभग 5 हजार यात्रियों को लाभ मिलने का अनुमान है।
फिलहाल इस विस्तार के तहत 10 बसों से सेवा शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की मांग और परिचालन आवश्यकता के आधार पर आगे पांच और ई-बसें जोड़े जाने की योजना है। इन सेवाओं का संचालन सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।
प्रदूषण कम करने की दिशा में कदम
इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार को सार्वजनिक परिवहन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में नए रूट से भोपाल और मंडीदीप के बीच रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह सेवा उपयोगी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, नए रूट से लगभग 5 हजार यात्रियों को लाभ मिलने का अनुमान है।
फिलहाल इस विस्तार के तहत 10 बसों से सेवा शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की मांग और परिचालन आवश्यकता के आधार पर आगे पांच और ई-बसें जोड़े जाने की योजना है। इन सेवाओं का संचालन सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।
प्रदूषण कम करने की दिशा में कदम
इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार को सार्वजनिक परिवहन को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसें सड़क परिवहन से होने वाले प्रत्यक्ष उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकती हैं। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन के विकल्प बढ़ने से निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है।
भोपाल में ई-बस नेटवर्क के लगातार विस्तार से शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने की कोशिश तेज हुई है। बैरागढ़ से मंडीदीप तक B-38 रूट की शुरुआत इसी विस्तार का हिस्सा है। आने वाले समय में यात्रियों की प्रतिक्रिया और मांग के आधार पर इस सेवा की क्षमता और आवृत्ति में बदलाव किए जाने की संभावना है।
