पलक राजपूत, दिल्ली: BRICS समिट 2026 के दौरान भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार को लेकर अहम सहमति बनी है। दोनों देशों ने LAC पर शांति और स्थिरता बनाए रखने, द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और डायरेक्ट फ्लाइट्स को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बैठक के बाद कहा कि भारत और चीन के बीच सबसे बड़ी सहमति इस बात पर बनी है कि दोनों देश प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि पार्टनर हैं।

उन्होंने बताया कि भारत ने चीन को आश्वासन दिया है कि वह अपनी जमीन पर किसी भी तरह की चीन विरोधी गतिविधि को अनुमति नहीं देगा।वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात में कहा कि भारत और चीन एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं बल्कि ताकत बन सकते हैं।

BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई 20 सेकंड की हैंडशेक ने भी सभी का ध्यान खींचा, जिसे दोनों देशों के बीच रिश्तों में गर्मजोशी के तौर पर देखा जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद से भारत और चीन के बीच बंद पड़ी सीधी हवाई सेवाएं जल्द ही बहाल की जाएंगी।

इससे दोनों देशों के लोगों को आवाजाही में आसानी होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने पर जोर दिया है।

LAC पर शांति बनाए रखने पर भारत-चीन में सहमति, सीमा पर स्थिरता और डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने पर बनी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *