पलक राजपूत, दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली सरकार ने आज 11 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। आज दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तर, स्वायत्त निकाय और PSU बंद रहेंगे।आधिकारिक आदेश के अनुसार केंद्र सरकार के दिल्ली स्थित कार्यालय भी आज बंद रहेंगे। यह फैसला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लिया गया है।शिक्षा निदेशालय ने भी आदेश जारी किया है कि आज दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। BRICS समिट 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम में आयोजित हो रही है।

