यूपी का जेवर एयरपोर्ट भले ही सुर्खियों में बना रहा कि, ये सबसे भव्य और सुंदर एयरपोर्ट होगा, लेकिन मध्य प्रदेश का राजा भोज एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं और उच्च स्तरीय सेवाओं के मामले में बाजी मार ली है। और ये एयरपोर्ट देश का नंबर वन हवाई अड्डा बन गया है।
दरअसल, राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक यानि कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में भोपाल को पहला स्थान दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये सर्वे देश के 62 हवाई अड्डों पर किया गया है। इसमें भोपाल को 5.0 में से 5.0 रेटिंग मिली है। हालांकि, इससे पहले भी भोपाल एयरपोर्ट को साल 2023 में देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना जा चुका है। जनवरी से जून माह के बीच हुए सीएसएस के परिणाम गुरुवार को जारी किए गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के राजा भोज विमानतल को 5.0 रेटिंग के साथ देश में पहला स्थान मिला। इसके अलावा खजुराहो एयरपोर्ट की रेटिंग भी 5.0, वहीं राजस्थान का उदयपुर एयरपोर्ट की रेटिंग भी 5.0 है। यानि ये तीनों संयुक्त रूप से देश के नंबर वन हवाई अड्डे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के जबलपुर को देश में 10वां एवं ग्वालियर को 11वां स्थान मिला है।
62 हवाई अड्डों पर किया गया सर्वे
एयरपोर्ट अथारिटी की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार जून में भोपाल एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों के लिए 1 लाख 36 हजार 675 यात्रियों ने सफर किया था। इस दौरान 1 हजार 96 उड़ानों का संचालन हुआ। मई में यह संख्या 1 लाख 40 हजार 621 दर्ज की गई थी। एयरक्राफ्ट मूवमेंट भी मई में जून से अधिक था। फिर भी मई के मुकाबले जून में भोपाल एयरपोर्ट पर 4 हजार यात्री कम हुए। हालांकि जून 2024 के मुकाबले जून 2025 में 2,753 यात्रियों की वृद्धि हुई है। बता दें कि, 62 हवाई अड्डों पर किए गए इस सर्वे में मध्य प्रदेश के ही इंदौर एयरपोर्ट को शामिल नहीं किया गया था। भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर की मानें तो, “पिछले सर्वे में भोपाल को देश में 15वीं रैंक मिली थी, लेकिन इस बार राजा भोज एयरपोर्ट ने यात्री सुविधाओं और उच्च स्तरीय सेवाओं की बदौलत 0.16 नंबर ज्यादा हासिल कर लिए हैं। जो यात्रियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है.” कहा कि, “इससे पहले साल 2022 में भी सीएसएस के सर्वे में भोपाल सेकंड पोजीशन पर था। वहीं साल 2023 में भोपाल एयरपोर्ट को देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया था। हालांकि, साल 2024 में कुछ समस्याओं के कारण रैंकिंग अच्छी नहीं रही।”
टैक्सी सेवाओं चेक इन सेवाओं को आसान बनाया
क्योंकि, “राजा भोज एयरपोर्ट पर हाल ही में टैक्सी सेवाओं चेक इन सेवाओं को आसान बनाया। हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आसानी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट दिया जा रहा है। फ्लाइट स्क्रीन सूचना सेवा को पैसेंजर फ्रेंडली किया गया है। जाहिर है, इन्हीं सब का असर सर्वे में नजर आया है। पैसेंजर फ्रेंडली वातावरण के कारण यात्रियों ने हर बिंदु पर पूरे नंबर दिए। सुविधाएं बढ़ने से हमें नंबर एक का दर्जा मिला। डिजी यात्रा सुविधा भी शुरू हो जाएगी। बताते चलें कि, डिजी यात्रा एक बायोमेट्रिक-सक्षम डिजिटल प्रोसेसिंग प्रणाली है, जो हवाई यात्रियों को भौतिक आईडी या बोर्डिंग पास के बजाय चेहरे की पहचान का उपयोग करके हवाई अड्डों पर विभिन्न चेक पॉइंट्स से गुजरने की अनुमति देती है।
अक्सर होता है कि, एयरपोर्ट पर कई बार लगेज बैग फट जाते हैं, जिससे यात्रियों को परेशान होती है। और क्योंकि, राजा भोज एयरपोर्ट पर लगेज स्टिचिंग मशीन लग गई है। जिससे यात्री फटे बैग को भी सिलवाने की सुविधा हो गयी है। कैश की समस्या से यात्रियों को बचाने के लिए एयरपोर्ट पर एटीएम बढ़ा दिए गए हैं। चेक आउट और चेक इन के लिए काउंटर भी बढ़ाए गए हैं। जिससे यात्रियों को लंबे समय तक लाइन में न खड़ा रहना पड़े।

