Muskan Garg: स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU) द्वारा अटल इंक्यूबेशन सेंटर – रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (AIC-RNTU) के सहयोग से आयोजित मध्य भारत के प्रमुख इनोवेशन फेस्ट “नवोन्मेष 2026” का रविवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और प्रसिद्ध “द रूट्स बैंड” की जोशीली म्यूजिकल प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी:
समापन समारोह में स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा तथा एआईसी-आरएनटीयू के सीईओ रोनाल्ड फर्नांडिस भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भविष्य की कौशल आवश्यकताओं पर जोर:
अपने संबोधन में कुलगुरु डॉ. विजय सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय उद्योग जगत के सहयोग से ऐसे पाठ्यक्रम विकसित कर रहा है जो विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में हैंड्स-ऑन अनुभव और प्रायोगिक शिक्षा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

नवोन्मेष: सीखने और जीतने का मंच:
चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि नवोन्मेष जैसे मंच खासतौर पर प्रतिभाशाली और उत्साही युवाओं के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में प्रतिभागी या तो जीतते हैं या सीखते हैं, और दोनों ही स्थितियों में वे समृद्ध अनुभव लेकर आगे बढ़ते हैं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता:
• प्लान एक्स – बिजनेस प्लान बैटल
विजेता: बीएसएसएस की टीम यूनिफाइड स्पेसेज (रिदम शर्मा एवं टीम)
प्रथम रनरअप: एसजीएसयू की टीम धन्यम – द एडिबल कटलरी (श्रद्धा अंजने एवं टीम)
द्वितीय रनरअप: जेएलयू की टीम साहिका (अंशिका एवं टीम)

• इनोमेकर – प्रोडक्ट हैकाथॉन
विजेता: एलएनसीटी की टीम हेल्थजी (सजल अग्रवाल, साक्षी भार्गव)
प्रथम रनरअप: क्यूब्स टीम (प्रत्यांशा, अनादी)
द्वितीय रनरअप: डिजिस्केल इंस्टीट्यूट, महाराष्ट्र की टीम (पीयूष, चैतन्य, अथर्व)

• एड मैड शो
विजेता: एसजीएसयू की एडवेंचर्स टीम (विनय, कमल, हासिम, विकास)
प्रथम रनरअप: एड वोर्टेक्स (रितिका, मेहक, करिश्मा, अंकेश – आरएनटीयू)
द्वितीय रनरअप: प्रॉम्प्ट एंड प्ले (दिव्यांशु, जयदीप)

• रोबो रेस

विजेता: युवास्त्र 1
प्रथम रनरअप: युवास्त्र 2
द्वितीय रनरअप: क्रोकोडाइल 2

• कंट्रोलर क्लैश – ईस्पोर्ट्स बैटलग्राउंड
विजेता: फियरएक्स
प्रथम रनरअप: वोल्फस्टर्स
द्वितीय रनरअप: बिजारे

• बाइनरी बैटल – सॉफ्टवेयर हैकाथॉन

विजेता: लिट्सक्वाड
प्रथम रनरअप: इनोवेटिव एक्स
द्वितीय रनरअप: बिटमास्क

क्रिएटिव प्रतियोगिताओं में भी दिखा शानदार प्रदर्शन:
• सोलो स्पॉटलाइट – डांस चैंपियनशिप: यशिका सोनी
• माइक ड्रॉप – म्यूजिक चैंपियनशिप: आईकेएस विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ की टीम
• टेल टेलर्स – स्टोरी टेलिंग चैंपियनशिप: मो. अयान खान
• शेफ्स एरीना – कुकिंग चैंपियनशिप: आकाश कुशवाह (एसजीएसयू)
• बिज-एआई क्विज: लक्ष्य श्रीवास्तव और हेमेश ठाकुर

म्यूजिकल नाइट में झूमे युवा:
समापन समारोह के सांस्कृतिक सत्र में “द रूट्स बैंड” की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बैंड ने कैलाश खेर का लोकप्रिय गीत “सैयाँ” गाकर शुरुआत की। इसके बाद “दिल दिल ये दीवाना”, फिल्म परदेस का “दीवाना है ये दिल” और फिल्म ब्रह्मास्त्र का “देवा ओ देवा” जैसे गीत प्रस्तुत किए।

बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने संगीत की धुनों पर झूमते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और नवोन्मेष 2026 का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *