Baljinder Kaur: रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश की अपकमिंग सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट का यह ट्रेलर रोमांस, जुनून और सस्पेंस से भरपूर है। ट्रेलर में जहां एक तरफ इमोशनल लव स्टोरी की झलक मिलती है, वहीं दूसरी तरफ खतरनाक मोड़ भी देखने को मिलते हैं।

रोमांस से जुनून तक की कहानी

‘साइको सैयां’ के ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक से होती है जो उज्जैन का एक साधारण लड़का है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह चारू से मिलता है। शुरुआत में दोनों के बीच प्यारा सा रिश्ता पनपता हुआ नजर आता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कार्तिक का प्यार जुनून में बदल जाता है। वह चारू के पीछे-पीछे घूमता है, उस पर नजर रखता है और जो भी उसके करीब आने की कोशिश करता है, उसे रास्ते से हटाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखता है। ट्रेलर में यह बदलाव काफी इंटेंस तरीके से दिखाया गया है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

रवि किशन की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस
ट्रेलर में एक खास मोड़ तब आता है, जब रवि किशन की एंट्री होती है। उनका किरदार भी एक जुनूनी आशिक का है, जो अपने ही नियमों पर चलता है। रवि किशन का अंदाज रहस्यमय और प्रभावशाली दिखता है, जो ट्रेलर को और मजबूत बनाता है।
अपने रोल के बारे में रवि किशन ने कहा कि उनका किरदार अनप्रेडिक्टेबल है और हर सीन में कुछ नया लेकर आता है। उन्होंने इस इंटेंस रोल को निभाने में काफी आनंद महसूस किया।

तेजस्वी प्रकाश का ओटीटी डेब्यू

टीवी की दुनिया में पहचान बना चुकीं तेजस्वी प्रकाश इस सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार मजबूत और भावनात्मक दोनों रूपों में नजर आता है।
तेजस्वी का अभिनय ट्रेलर में आत्मविश्वास से भरा नजर आता है, जिससे साफ है कि वह ओटीटी पर भी अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार हैं।

‘साइको सैयां’ 25 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में स्ट्रीम की जाएगी।
अगर आप रोमांस और थ्रिल से भरपूर कहानी देखना पसंद करते हैं, तो ‘साइको सैयां’ आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *