Baljinder Kaur: नौकरीपेशा लोगों के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा बेहद जरूरी होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ (Provident Fund) की सुविधा देता है। हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक तय राशि पीएफ खाते में जमा होती है, जिसमें कंपनी भी बराबर का योगदान देती है।EPFO PF पर तय दर से ब्याज देता है, जो केंद्र सरकार की मंजूरी से तय होती है। लेकिन अब पीएफ से जुड़े एक जरूरी नियम को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर आपने अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो भविष्य में पैसे निकालने या क्लेम करने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए EPFO ने ई-नॉमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है।

क्यों जरूरी है पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ना?
पीएफ नॉमिनी वह व्यक्ति होता है, जिसे खाताधारक की अनुपस्थिति में पीएफ की राशि का हक मिलता है। अगर नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो क्लेम की प्रक्रिया लंबी हो सकती है। कई मामलों में बिना नॉमिनी के पीएफ का पैसा निकालने में कानूनी दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। इसी परेशानी से बचने के लिए ईपीएफओ ने नॉमिनी जोड़ना जरूरी कर दिया है।

पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन कैसे करें?
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे यह काम पूरा कर सकते हैं।
स्टेप 1: EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें
सबसे पहले EPFO के आधिकारिक मेंबर पोर्टल
unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाएं।
यहां अपना यूएएन (UAN) नंबर और पासवर्ड डालें।
इसके बाद “Sign In” पर क्लिक करें।

स्टेप 2: OTP वेरिफिकेशन और ई-नॉमिनेशन विकल्प
लॉगिन करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
OTP डालकर लॉगिन पूरा करें।
अब स्क्रीन पर दिख रहे “Manage” सेक्शन में जाएं और
“E-Nomination” विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद “Provide Details” टैब में जाकर “Save” पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फैमिली डिटेल्स अपडेट करें
अब सिस्टम आपसे फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए पूछेगा।
यहां “Yes” पर क्लिक करें।
इसके बाद “Add Family Details” विकल्प चुनें।
परिवार के सदस्य की जानकारी भरने के बाद
“Nomination Details” पर क्लिक करें।

स्टेप 4: नॉमिनी की जानकारी और ई-साइन
अब नॉमिनी की पूरी जानकारी भरें, जैसे: नाम, जन्मतिथि, रिश्ता, पता और आधार नंबर।
इसके बाद “E-Sign” विकल्प पर क्लिक करें।
आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
OTP सबमिट करते ही आपकी ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अगर आपकी शादी हो चुकी है या परिवार में कोई बदलाव हुआ है, तो नॉमिनी की जानकारी समय-समय पर अपडेट करते रहें। इससे भविष्य में आपके परिवार को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ना अब सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। कुछ आसान स्टेप्स में ई-नॉमिनेशन पूरा करके आप अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *