Muskan Garg: युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने और तकनीकी कौशल को नई उड़ान देने के उद्देश्य से स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (SGSU), भोपाल में एमपी स्किल कॉम्पिटिशन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार की ‘इंडिया स्किल्स’ एवं ‘वर्ल्ड स्किल्स इंडिया’ पहल के अंतर्गत आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रदेशभर के युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी:
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10वीं-12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई तथा कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान, प्रायोगिक कौशल, रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान क्षमता का गहन मूल्यांकन किया गया।

9 प्रमुख स्किल्स में हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा:

एमपी स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में कुल 9 प्रमुख स्किल्स में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें:
• वेब टेक्नोलॉजी
• सॉफ्टवेयर एप्लीकेशंस डेवलपमेंट
• साइबर सिक्योरिटी
• क्लाउड कंप्यूटिंग
• 3डी डिजिटल गेम आर्ट
• डिजिटल इंटरएक्टिव मीडिया
• ग्राफिक डिजाइन टेक्नोलॉजी
• रिटेल सेल्स
• विज़ुअल मर्चेंडाइजिंग
शामिल रहीं। सभी प्रतियोगिताएं एप्टीट्यूड, प्रैक्टिकल और स्किल-आधारित थीं, जिनमें प्रतिभागियों ने आधुनिक एआई टूल्स और विभिन्न सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी उपयोग किया।

वेबपेज से एनिमेशन तक, हर स्तर पर दिखी क्रिएटिविटी:
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।
• HTML आधारित ‘बेटर लाइफ–हेल्दी लाइफ’ थीम पर वेबपेज डिजाइन।
• फिटनेस ऐप और ऐप डिजाइन।
• ग्राफिक डिजाइन के अंतर्गत शू कंपनी के लोगो और क्रिएटिव्स
3डी मॉडल और टेक्सचर डेवलपमेंट।
इन सभी प्रोजेक्ट्स में ब्लेंडर, माया, फोटोशॉप और कैनवा जैसे आधुनिक टूल्स का उपयोग किया गया। वहीं, एनीमेशन स्किल के अंतर्गत लघु एनिमेटेड फिल्में और विज़ुअल मर्चेंडाइजिंग में फिजिकल मॉडल्स तैयार किए गए।

कौशल आधारित शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम:
इस अवसर पर एसजीएसयू के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को रोज़गारोन्मुखी और भविष्य-उन्मुख कौशल प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती हैं। विश्वविद्यालय कौशल-आधारित शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
वहीं, कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी का मजबूत मंच मिला है। राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिताएं छात्रों को वास्तविक कार्य परिवेश से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

युवाओं के लिए सशक्त मंच साबित हुआ आयोजन:
एमपी स्किल कॉम्पिटिशन 2026 का यह सफल आयोजन युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक और सशक्त मंच साबित हुआ, जिसने उन्हें अपने कौशल को पहचानने, निखारने और भविष्य की दिशा तय करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *