Muskan Garg: आज अगर किसी गायक की आवाज़ को “दिल की धड़कन” कहा जाए, तो वह नाम है अरिजीत सिंह। लेकिन इस मुकाम तक पहुँचने की उनकी राह आसान नहीं थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि अरिजीत का पहला बड़ा फिल्मी गाना करीब दो साल तक अटका रहा, और जब रिलीज़ हुआ तो इतिहास बन गया। यही नहीं, हाल के दिनों में उनके रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चाएँ तेज़ हुईं, जिनका सच जानना ज़रूरी है।

2 साल तक क्यों अटका रहा पहला गाना?

अरिजीत सिंह का पहला बड़ा बॉलीवुड गाना था; ‘फिर मोहब्बत’ (फिल्म: मर्डर 2, 2011)
इस गाने की खास बात यह है कि इसकी लंबाई 5 मिनट 49 सेकंड है, जो आज के शॉर्ट-सॉन्ग ट्रेंड में भी पूरी तरह फिट बैठता है।
हालांकि, यह गाना 2009 के आसपास रिकॉर्ड हो गया था, लेकिन फिल्म और म्यूज़िक प्लानिंग में बदलाव के चलते इसे करीब दो साल तक रिलीज़ नहीं किया गया।
उस वक्त अरिजीत इंडस्ट्री में नए थे, पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यही गाना आने वाले समय में एक नए युग की शुरुआत करेगा।

‘फिर मोहब्बत’ बना अरिजीत की पहचान:

जब मर्डर 2 जारी हुआ और “फिर मोहब्बत ” लोगों के कानों तक पहुँचा, तो मानो जादू हों गया।
• गाने के दर्दभरे बोल।
• अरिजीत की कच्ची लेकिन बेहद सच्ची आवाज़।
• साथ ही दिल को छूने वाली मेलोडी।
रातों-रात इस गाने ने अरिजीत को पहचान दिला दी। आज भी, यह गाना एक अल-टाइम क्लासिक में गिना जाता है, और लाखों प्लेलिस्ट्स में शामिल है।

क्या अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है?
अरिजीत सिंह ने Instagram/X पर पोस्ट किया:
अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि अब प्लेबैक सिंगिंग के लिए कोई नया ऑफर नहीं लेंगे और इसे यहीं समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन सालों में उनका सफर “एक शानदार यात्रा” था।
उन्होंने कहा कि..।
• वह अब नए फिल्म गीतों में नहीं गाएंगे।
• यह फैसला सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग पर लागू होता है, संगीत से हटने का मतलब नहीं है।
• उन्होंने कहा कि वह अभी भी संगीत बनाएंगे, खुद का संगीत बनाएंगे और अपनी कला को विकसित करेंगे।
उन्होंने कुछ पोस्ट में अपने फैसले की वजह भी बताई उन्होंने कहा कि यह कदम उन कई कारणों से लिया गया है और उन्होंने यह निर्णय लेने के लिए काफ़ी हिम्मत जुटाई थी।
यानी, अरिजीत ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह फिल्मों के लिए नए गाने नहीं गाएँगे, लेकिन वह संगीत से संन्यास नहीं ले रहे हैं और आगे भी अपनी रचनात्मक यात्रा जारी रखेंगे।

आज भी उतनी ही जादुई है अरिजीत की आवाज़:
“फिर मोहब्बत” से शुरू हुआ अभिनय आज “तुम ही हो”, “चन्ना मेरेया”, “केसरिया” सहित कई लोकप्रिय गाने तक पहुँच चुका है। अरिजीत सिंह सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि एक एहसास बन गए हैं।

जिस गाने को रिलीज़ होने में 2 साल लगे, वही गाना अरिजीत सिंह की किस्मत का टर्निंग पॉइंट बन गया। ‘फिर मोहब्बत’ आज भी उतना ही जिंदा है, जितना पहली बार सुनने पर था। और रिटायरमेंट की बातें? फिलहाल तो अरिजीत की आवाज़ कहीं जाने वाली नहीं वह आज भी करोड़ों दिलों पर राज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *