Toshi Gupta: धड़क 2 के एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर सबका दिल धड़काने आ रहे हैं। हाल ही, में उनकी नई फिल्म “दो दीवाने शहर में” का टीज़र रिलीज़ हुआ हैं। जिसमें उन्होंने अपने लुक्स से सबका दिल जीत लिया हैं। टीज़र देखने के बाद फेन्स को मूवी का बेसब्री से इंतज़ार हैं।
टीज़र नें मचाया तहलका
“दो दीवाने शहर में” का टीज़र तहलका मचाते हुए नज़र आ रहा हैं। जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नज़र आ रहे हैं। टीज़र के पहले सीन में सिद्धांत चतुर्वेदी डार्क ब्लू शर्ट पहनकर कुर्सी पर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत मृणाल ठाकुर की ओर देखते हुए नज़र आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर भी लाइट ब्लू शर्ट , जीन्स और काले चश्मे में बेहद सुन्दर लग रही हैं। धीरे धीरे ट्रेलर आगे बढ़ता हैं जिसमें दोनों की केमिस्ट्री फेन्स को बेहद पसंद आ रही हैं। इस 1 मिनट 4 सेकंड के ट्रेलर में आपको खूब सारा प्यार, उससे जुड़े बेहद प्यारे पलों का अहसास महसूस होगा। साथ ही, टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में मेकर्स ने लिखा की, “क्योंकि हर ‘इस्क’ परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है। इस शहर की एक ऐसी ही अधूरी लेकिन पूरी प्रेम कहानी के साक्षी बनिए।”
“दो दीवाने शहर में” का रोमांटिक अंदाज़
आपको बता दे, “दो दीवाने शहर में” एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहेली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। जिसमें संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन का काम कर रहे हैं और रवि उदयावर इसके निर्देशक हैं।
