Toshi Gupta: बॉलीवुड के महाराज, जुनैद खान एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म “एक दिन” का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। जिसको फैंस ने खूब प्यार दिया।

“एक दिन” के ट्र्रेलर की शुरुआत बड़े ही शानदार तरीके से होती हैं। जहां साई और जुनैद आईने में एक-दूसरे को देख कर मुस्कुरातें हुए बात करते हैं। जुनैद कहते हैं, “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं ये नहीं पता।” जिसके बाद सीन बदलता हैं। दुसरे सीन में दोनों बर्फीली वादियों में एक-दूजे के साथ कीमती पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें साई पल्लवी कहती हैं, “फिल्मों में कितना जादू होता है न, कितना मैजिकल है। मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता।” इस खोबसूरत ट्रेलर को देखने के बाद सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार हैं।

आपको बता दें, “एक दिन” एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी अहम् भूमिका में नज़र आएंगे। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में प्यार का जादू चलाने को तैयार हैं। साथ ही, जुनैद खान ने इससे पहले लवयापा, महाराज जैसी फिल्मों में भी जानदार काम किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *