Toshi Gupta: क्या आप भी गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योकि आज हम आपको एक ऐसे कार्ड के बारे में बताने जा रहे जो आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं परिवार लाभ कार्ड की। जो आपकी मुसीबतों को चुटकियो में ख़तम कर देगा। तो चलिए जानते हैं क्या हैं परिवार लाभ कार्ड?

क्या हैं परिवार लाभ कार्ड ?

परिवार या पारिवारिक लाभ कार्ड मुख्य रूप से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (NFBS) से जुड़ा एक दस्तावेज हैं। इस योजना का उद्देश्य उन गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देना हैं , जिनके घर के मुख्य कमाने वाले व्यक्ति (मुखिया) की मृत्यु हो गई हो। इस योजना के तहत, मुख्य सदस्य की मृत्यु के बाद उनके परिवार को एकसाथ कुछ राशि दी जाती हैं। जैसे उत्तर प्रदेश में इसकी राशि ₹30,000 हैं। जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा में ₹20,000 हैं।

परिवार लाभ कार्ड के लिए पंजीकरण कैसे करें ?

इस योजना के पंजीकरण की प्रक्रिया आपके राज्य और जरूरत के हिसाब से अलग हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश के निवासी कल्याण साथी (Kalyan Saathi) पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं । लेकिन दूसरे, राज्यों के लिए आप राज्य के समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट (जैसे MP Social Security) पर जाकर पारिवारिक लाभ कार्ड का हिस्सा बन सकते हैं।

पारिवारिक लाभ कार्ड क्यों ज़रूरी हैं?

परिवार लाभ कार्ड गरीब लोगों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करता हैं। इस कार्ड के बहुत से लाभ हैं जैसे –
1- मुसीबत के समय आप सरकार से पैसा ले सकते हैं।
2- एक ही कार्ड से पेंशन, राशन, और बच्चों की स्कॉलरशिप जैसी 76 से ज्यादा योजनाओं का लाभ मिलता हैं।
3- परिवार लाभ कार्ड के होने से बार-बार आय प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र जैसे कागज नहीं दिखाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
4- सरकारी नौकरियों या रोजगार मिलने में आसानी होती हैं।
5- जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैं , उनके लिए यह कार्ड एक पक्की सरकारी पहचान बन जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *