Baljinder Kaur: अक्सर लोगों को लगता है कि भविष्य निधि (PF) का पैसा सिर्फ नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद ही निकाला जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुछ खास परिस्थितियों में नौकरी के बीच ही पीएफ से आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) की सुविधा दी है। सही कारण और नियमों के तहत आप अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं।

1. घर खरीदने या बनाने के लिए
अगर आप खुद का घर खरीदना चाहते हैं या निर्माण कराना चाहते हैं तो पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए कम से कम 5 साल की नौकरी जरूरी होती है। घर खरीदने के लिए कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस का एक बड़ा हिस्सा निकाल सकता है लेकिन यह निकासी सीमित होती है और कुछ शर्तें लागू होती हैं।

2. शादी के लिए
खुद कीbबच्चों या भाई-बहनों की शादी के लिए भी पीएफ से पैसा निकाला जा सकता है। इसके लिए कर्मचारी को कम से कम 7 साल की सेवा पूरी करनी होती है। इस स्थिति में पीएफ खाते से अधिकतम 50% तक की राशि निकाली जा सकती है।

3. इलाज और मेडिकल इमरजेंसी
गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, हार्ट डिजीज, किडनी फेलियर आदि के इलाज के लिए पीएफ से पैसा निकाला जा सकता है। इसमें सेवा अवधि की कोई अनिवार्यता नहीं होती। कर्मचारी अपने या परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए पीएफ से राशि निकाल सकता है।

4. बच्चों की पढ़ाई के लिए
अगर बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पैसों की जरूरत है तो पीएफ से निकासी की जा सकती है। इसके लिए कम से कम 7 साल की नौकरी जरूरी है। इस स्थिति में भी पीएफ बैलेंस का एक निश्चित हिस्सा निकाला जा सकता है।

5. होम लोन चुकाने के लिए
अगर आपने पहले से घर के लिए लोन ले रखा है और उसे चुकाने में परेशानी हो रही है तो पीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए भी 10 साल की सेवा शर्त लागू होती है।

पीएफ निकालने का तरीका
UAN एक्टिव करें: सबसे पहले अपना UAN एक्टिव होना चाहिए।
KYC अपडेट करें: आधार, पैन और बैंक डिटेल्स लिंक होना जरूरी है।
EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें: Member e-Sewa वेबसाइट पर जाएं।
ऑनलाइन क्लेम करें: “Online Services” चुनें।
कारण चुनें और सबमिट करें:निकासी का कारण चुनकर आवेदन पूरा करें।

पीएफ सिर्फ रिटायरमेंट के लिए ही नहीं बल्कि जरूरत के समय आर्थिक सहारा भी देता है। हालांकि, बार-बार पीएफ निकालने से रिटायरमेंट की बचत प्रभावित हो सकती है। इसलिए पीएफ निकासी का फैसला सोच-समझकर और केवल जरूरी परिस्थितियों में ही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *