Toshi Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ में वापस आ रही हैं। मर्दानी 1 और मर्दानी 2 के बाद अब वो मर्दानी 3 में नज़र आएँगी। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। जिसको देख कर सबके होश उड़ गए।

इस दमदार ट्रेलर की शुरुआत होती होती हैं , बुलंशहर से जहा एक खेलती हुई बाची किडनैप हो जाती हैं। जिसके बाद धीरे धीरे कहानी आगे बढ़ती हैं। और पता चलता हैं की शहर में छोटी बाचियों की अपहरण की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। इसी सबके के बीच एंट्री होती हैं दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय यानि रानी मुखर्जी की। जो अपनी ज़िन्दगी को दाओ पर लगा कर “अम्मा” जैसी शक्तिशाली और शातिर महिला का सामना करती हैं। जिसके खिलाफ शिवानी शिवाजी रॉय मासूम जिंदगियों के लिए एक हिंसक लड़ाई लड़ती हुई नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें , मर्दानी ३ एक एक एक्शन, क्राइम और ड्रामा थ्रिलर फिल्म हैं। जिसमें रानी मुखर्जी अहम् भूमिका में नज़र आएँगी। इस फिल्म की पूरी कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के इर्द गिर्द घुमंती हैं। मर्दानी 3, 30 जनवरी 2026 को बड़े परदे पर उतरने को तैयार हैं। साथ ही, इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2014 , और दूसरा पार्ट 2019 में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *