Suvangi Pradhan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर-2 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के एक गाने से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्टर का जमकर मजाक उड़ाया गया। कुछ यूजर्स ने गाने के सीन और वरुण की परफॉर्मेंस को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इस पूरे मामले में नया मोड़ सामने आया है, जहां इसे एक सोची-समझी निगेटिव पीआर कैंपेन बताया जा रहा है
दरअसल, बॉर्डर-2 के गाने की शूटिंग से जुड़ी कुछ क्लिप्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुईं। इन क्लिप्स में वरुण धवन का लुक और एक्सप्रेशन देखकर कई लोगों ने मीम्स बनाना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने इसे ओवरएक्टिंग बताया, तो कुछ ने फिल्म की तुलना पहले भाग बॉर्डर से करते हुए निगेटिव कमेंट्स किए। देखते ही देखते यह ट्रेंड करने लगा और एक्टर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
वरुण धवन के करीबियों का दावा है कि यह सब एक निगेटिव पीआर कैंपेन का हिस्सा है
जानबूझकर अधूरी और बिना कॉन्टेक्स्ट की क्लिप्स वायरल की गईं ताकि फिल्म को रिलीज से पहले ही टारगेट किया जा सके। उनका कहना है कि पूरा गाना अभी सामने आया ही नहीं है और सिर्फ कुछ सेकंड के वीडियो के आधार पर राय बनाना गलत है। मामले पर वरुण धवन ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए लिखा कि किसी भी प्रोजेक्ट को जज करने से पहले उसे पूरा देखने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि निगेटिविटी से ज्यादा उन्हें अपने काम और दर्शकों के प्यार पर भरोसा है।
वरुण ने अपने फैंस से सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी किया
बॉर्डर-2 एक बड़ी बजट की देशभक्ति फिल्म है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में फिल्म से जुड़े किसी भी कंटेंट पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि फिल्म के ऑफिशियल गाने और ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों का रुख क्या रहता है।
Varun Dhawan to be back with border 2 