Muskan Garg: भारत में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) आज डिजिटल भुगतान की रीढ़ बन चुका है। बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, OTT सब्सक्रिप्शन से लेकर EMI तक अधिकांश लोग UPI ऑटोपे का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन कई बार ऑटोपे मैंडेट भूल जाने या सही जानकारी न होने की वजह से हर महीने खाते से पैसे कटते रहते हैं। अब NPCI और बैंकिंग सिस्टम की नई UPI अपडेट के साथ यूजर्स को ऑटोपे मैंडेट पर पहले से ज्यादा कंट्रोल मिलने वाला है, जिससे अनचाहे कटने वाले हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।
क्या है UPI ऑटोपे मैंडेट?
UPI ऑटोपे एक ऐसी सुविधा है, जिसके जरिए आप किसी सर्विस या कंपनी को तय समय पर अपने आप भुगतान करने की अनुमति देते हैं। जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, इंश्योरेंस प्रीमियम या SIP। एक बार मैंडेट एक्टिव होने के बाद तय तारीख को पैसे अपने आप कट जाते हैं।
अब क्या बदला है नए UPI अपडेट में?
नई UPI अपडेट के तहत यूजर्स को ऑटोपे मैंडेट को रिव्यू, मॉडिफाई और कैंसिल करने का ज्यादा आसान और पारदर्शी विकल्प दिया गया है। अब सभी एक्टिव मैंडेट्स एक ही जगह दिखेंगे, जहां से आप यह देख सकते हैं कि कौन-सा भुगतान किस तारीख को, कितनी राशि का और किस मर्चेंट को जा रहा है।
इस नई ट्रिक से कैसे बचाएं पैसे?
1.) सब ऑटोपे मैंडेट्स की सूची देखें: UPI ऐप, जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm, में जाकर “Autopay” या “Mandates” सेक्शन में सभी एक्टिव मैंडेट्स को देखें।
2.) बेकार सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना तुरंत शुरू करें: जिन सेवाओं का आप नहीं उपयोग कर रहे हैं, उनका मैंडेट तुरंत बंद कर दें।
3.) तारीख और रकम जरूर चेक करें: अक्सर अधिकतम सीमा निर्धारित की जाती है। नई अपडेट में आप भी मैंडेट की अधिकतम राशि कम कर सकते हैं।
4.) डिडक्शन से पहले सूचना पर ध्यान दें: अब ऑटोपे कटने से पहले UPI अलर्ट भेजता है। यदि कोई अनजान ट्रांजैक्शन दिखे तो मैंडेट तुरंत कैंसिल करें।
क्यों जरूरी है यह अपडेट?
डिजिटल फ्रॉड और अनजाने सब्सक्रिप्शन के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह अपडेट बेहद जरूरी था। इससे न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि यूजर्स को अपने पैसों पर पूरा कंट्रोल भी मिलेगा।
UPI की यह नई अपडेट आम यूजर्स के लिए बड़ी राहत है। थोड़ी सी जागरूकता और नियमित चेक के जरिए आप अपने खाते से बिना जरूरत कटने वाले हजारों रुपये बचा सकते हैं। इसलिए आज ही अपने UPI ऑटोपे मैंडेट्स की जांच करें और सुरक्षित डिजिटल पेमेंट का लाभ उठाएं।
