Toshi Gupta: दिल थम के बैठिये, एक बार फिर सनी देओल अपनी दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। जी हाँ , हाल ही में रिलीज़ हुआ बॉर्डर २ का टीज़र सामने आया। जिसमें सुनने देओल से लेकर वरुण धवन तक शामिल हैं।
आपको बता दे, टीज़र की शुरआत सनी देओल के जानदार वौइस् ओवर से होती हैं। जिसमें वह कहते हैं, ‘तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से.. सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे। जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोककर कहेगा हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।’ जिसके बाद टीजर में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया हैं। इतना ही नहीं बल्कि, वरुण धवन का किरदार फिल्म के लिए एक ज़ोर दार धमाका भी साबित हो सकता हैं। जबकि दूसरी ओर टीज़र में श्रीनगर आईएएफ बेस पर एक बम धमाका दिखाया गया हैं। जिसमें दिलजीत दोसांझ घायल अवस्था में नज़र आ रहे हैं। फिर टीज़र की तीसरी झलक में अहान शेट्टी का किरदार नज़र आता हैं। जिसके बाद एंट्री होती हैं सनी देओल की, जो मिसाइल गन के साथ फेन्स के दिलो पर गोली चला रहे हैं।
साथ ही, अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को बड़े परदे पर उतरने को तैयार हैं। ‘बॉर्डर 2’ की टिकट आप BookMyShow से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
