Baljinder Kaur: देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन कई बार संसाधनों और अवसरों के अभाव में वंचित और। हजारों प्रतिभाशाली छात्र अपनी क्षमताओं को दुनिया के सामने नहीं ला पाते। ऐसे ही युवाओं के सपनों को पंख देने के उद्देश्य से कलचुरी इनक्यूबेशन सेंटर – अनुपम इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर (KLIC–AIIC) द्वारा “नवौदित” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह एक ऐसा अनूठा मंच है, जो जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन प्रदान करता है।

नवौदित: प्रतिभा से पहचान तक का सफर
नवौदित कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्रों के लिए समर्पित है जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने कौशल, प्रतिभा और नवाचार से कुछ नया करने की क्षमता रखते हैं। इस मंच के माध्यम से छात्रों को अपने आइडिया, कला, तकनीकी कौशल और रचनात्मक सोच को प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिर्फ प्रतिभा को सामने लाना ही नहीं बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देना भी है।

अभिनंदन और पुरस्कार समारोह बना आकर्षण का केंद्र

नवौदित का सबसे खास पहलू इसका अभिनंदन और पुरस्कार समारोह है। इस समारोह में योग्य छात्रों को विख्यात हस्तियों, शिक्षाविदों से द्वारा सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न केवल छात्रों के लिए गर्व का क्षण होता है बल्कि उनके परिवार और समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता है। सार्वजनिक मंच पर मिलने वाली पहचान छात्रों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देती है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती है।

सफलता की कहानियां बनेंगी प्रेरणा
नवौदित कार्यक्रम में उन छात्रों की सफलता की कहानियों को भी साझा किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य हासिल किए। ये कहानियां साबित करती हैं कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर कोई भी युवा अपनी किस्मत बदल सकता है।
ऐसी कहानियां अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने और अपने सपनों पर विश्वास करने की प्रेरणा देती हैं।

युवा सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में कदम

KLIC–AIIC द्वारा आयोजित यह पहल युवा सशक्तिकरण और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। नवौदित न केवल छात्रों को मंच देता है बल्कि उन्हें नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित करता है।

नवौदित कार्यक्रम यह संदेश देता है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती जरूरत होती है तो सिर्फ सही मंच और पहचान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *