Suvangi Pradhan:बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर एक बार फिर निर्देशन की कमान संभालने जा रहे हैं। यह करण जौहर की आठवीं डायरेक्टोरियल फिल्म होगी, जिसकी तैयारियां नए साल की शुरुआत के साथ ही तेज हो गई हैं। इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, करण ने फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक कर दी है और प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो चुका है।
यह फिल्म 2026 के अंत तक फ्लोर पर जाने की संभावना है
करण जौहर, जो अपनी भव्य फिल्मों, मजबूत इमोशनल कनेक्ट और रिश्तों की बारीकियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं, लंबे समय बाद एक बार फिर निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माई नेम इज़ खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ऐ दिल है मुश्किल और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
उनकी पिछली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी
करण की नई फिल्म एक फ्रेश और कंटेम्पररी सब्जेक्ट पर आधारित होगी, जिसमें रिश्तों, समाज और आज की पीढ़ी के भावनात्मक संघर्षों को खास अंदाज में दिखाया जाएगा। हालांकि, फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। करण इस प्रोजेक्ट के लिए बड़े सितारों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दे सकते हैं।
करण का मानना है कि मजबूत कहानी ही किसी फिल्म की असली ताकत होती है
फिल्म के लंबे प्री-प्रोडक्शन शेड्यूल को देखते हुए यह साफ है कि करण जौहर इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। स्क्रिप्ट पर कई दौर की मीटिंग्स और रिवर्क के बाद ही इसे फाइनल किया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर फिलहाल बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं। वहीं, निर्देशन में उनकी यह वापसी उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *