Baljinder Kaur: आजकल हम मोबाइल और इंटरनेट का बहुत ज़्यादा उपयोग करते हैं। हम ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं, वीडियो देखते हैं, पैसे ट्रांसफर करते हैं और सोशल मीडिया चलाते हैं। लेकिन इंटरनेट पर हमारी निजी जानकारी सुरक्षित रहे, यह बहुत ज़रूरी है। इसी सुरक्षा के लिए वीपीएन का उपयोग किया जाता है।
वीपीएन क्या होता है?
VPN का पूरा नाम Virtual Private Network (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) है। VPN इंटरनेट पर आपकी पहचान और जानकारी को सुरक्षित रखने का एक तरीका है। जब हम मोबाइल या कंप्यूटर से इंटरनेट चलाते हैं, तो हमारी जानकारी जैसे IP address, लोकेशन और डेटा इंटरनेट पर दिख सकता है। VPN इस जानकारी को छुपा देता है और सुरक्षित बना देता है।
वीपीएन का उपयोग क्यों करते हैं?
1. अपनी पहचान छुपाने के लिए
जब हम इंटरनेट चलाते हैं, तो हमारी पहचान आईपी पते के ज़रिए दिखाई देती है। VPN आपकी असली लोकेशन छुपाकर वर्चुअल लोकेशन दिखाता है।
2. ऑनलाइन सुरक्षा के लिए
वीपीएन आपके इंटरनेट डेटा को सुरक्षित रखता है। VPN डेटा को एन्क्रिप्ट करता है, जिससे पासवर्ड और बैंक डिटेल्स चोरी होने का खतरा कम हो जाता है।
3. सार्वजनिक वाई-फाई पर सुरक्षित रहने के लिए
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या कैफे के मुफ्त वाई-फाई पर खतरा रहता है। वीपीएन आपके डेटा को सुरक्षित बना देता है।
4. बंद वेबसाइट और ऐप चलाने के लिए
कुछ वेबसाइटें और ऐप कुछ देशों में बंद होती हैं। VPN से उन्हें एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन यह देश के कानून पर निर्भर करता है।
5. ऑनलाइन पढ़ाई और काम के लिए
वीपीएन सुरक्षित कनेक्शन देता है, जिससे ऑनलाइन क्लास और ऑफिस का काम सुरक्षित रहता है।
वीपीएन कैसे काम करता है?
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में वीपीएन ऐप इंस्टॉल करके उसे चालू करते हैं।
जब आप VPN से कनेक्ट होते हैं, तो आपका सारा इंटरनेट डेटा कोड (एन्क्रिप्टेड) हो जाता है जिसे बिना अनुमति पढ़ना बहुत मुश्किल हो जाता है।
आपका डेटा आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) के बजाय एक VPN सर्वर के माध्यम से रूट होता है।
VPN सर्वर आपको एक नया IP एड्रेस देता है, जिससे आपकी असली लोकेशन और पहचान छिप जाती है।
वीपीएन इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए बहुत उपयोगी है। यह हमारी पहचान छुपाता है, डेटा को सुरक्षित रखता है और इंटरनेट को सुरक्षित बनाता है। अगर आप इंटरनेट को समझदारी और सुरक्षा के साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो वीपीएन का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प है।
