Asia Cup 2025

रिया सिन्हा: एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। यह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित किया गया था। पहला एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने हिस्सा लिया। इस उद्घाटन टूर्नामेंट का खिताब भारत ने अपने नाम किया था।

टूर्नामेंट का स्वरूप
एशिया कप की खासियत यह है कि इसे वनडे इंटरनेशनल (ODI) और टी-20 इंटरनेशनल (T20I) दोनों प्रारूपों में आयोजित किया जाता है। टूर्नामेंट का प्रारूप उस वर्ष होने वाले बड़े आईसीसी टूर्नामेंट (जैसे वर्ल्ड कप या टी-20 वर्ल्ड कप) के हिसाब से तय किया जाता है।

भारत और श्रीलंका का दबदबा
एशिया कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका का सबसे ज्यादा दबदबा रहा है। भारत ने अब तक सबसे अधिक खिताब जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने भी कई बार फाइनल में पहुंचकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

महत्व और प्रतिद्वंद्विता
एशिया कप का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले होते हैं। यह मैच करोड़ों दर्शकों को अपनी ओर खींचते हैं और खिलाड़ियों के लिए भी विशेष महत्व रखते हैं। इसके अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमें भी हाल के वर्षों में कड़ा मुकाबला देती रही हैं।

एशिया कप 2025: हिस्सा लेने वाली टीमें

आठ (8) टीमें इस बार एशिया कप T20 2025 में भाग लेंगी:

  • पाँच (5) पूर्ण सदस्य देश जो सीधे क्वालीफाई हुए हैं: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, और अफगानिस्तान
  • तीन (3) सहयोगी सदस्यों (Associate Members) के रूप में यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), ओमान, और हांगकांग जिन्होंने 2024 ACC मेन्स प्रीमियर कप में शीर्ष तीन स्थान हासिल किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *